हिन्दू परिषद गौरक्षा दल डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की मांग ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

मेरठ

मेरठ जनपद के सरधना तहसील में आज सनातन हिन्दू परिषद गौरक्षा दल ने डेयरी संचालकों द्वारा ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन के इस्तेमाल और बीमार गायों को सड़कों पर छोड़ने।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के सरधना तहसील में आज सनातन हिन्दू परिषद गौरक्षा दल ने डेयरी संचालकों द्वारा ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन के इस्तेमाल और बीमार गायों को सड़कों पर छोड़ने के गंभीर आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित भारद्वाज खेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरधना तहसील पहुँचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार ज्ञापन में बताया गया कि सरधना सब्जी मंडी स्थित गौशाला में बीमारियों के चलते आए दिन गौवंश की मृत्यु हो रही है। इसके साथ ही, कपसाढ़ में गौशाला होने के बावजूद, कांवड़ मार्ग से महज पचास कदम की दूरी पर मृत गौमाताओं को निरंतर फेंका जा रहा है। गौरक्षा दल ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले कपसाढ़ गंग नहर पर लगभग तीस मृत गायों का सरधना पुलिस प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोबारा वहां गायों को फेंका जा रहा है।

संगठन ने चेतावनी दी कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, ऐसे में इन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

Voice of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार