सिद्धार्थनगर:पुलिस की बड़ी सफलता हत्या के 5आरोपियों को दबोचा,गेहूं निकालने के विवाद में हुई थी एक की मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली एक हत्या के मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली एक हत्या के मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार। बताते चले की यह मामला 16 मई को पटेल नगर के पकड़ी शुक्ल में गेहूं निकालने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है, जहाँ दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी के नेतृत्व में इटवा पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए सभी आरोपियों को सेमरी लाला मोड़ से धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निर्मला गिरी, सुंदरी, सुनीता उर्फ शांति देवी, कुमारी बिंद्रावती उर्फ भुर्री और शिवम गिरि के रूप में हुई है। ये सभी पकड़ी शुक्ल, थाना इटवा के ही निवासी हैं।

इस गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक जय प्रकाश पांडेय, कांस्टेबल सतीश यादव, मनोज कुमार द्विवेदी और महिला आरक्षी रबिता यादव व प्रज्ञा पटेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार