महराजगंज
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में हजारों प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों को बंद करने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में हजारों प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों को बंद करने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए। इसी कड़ी में महराजगंज जनपद के कांग्रेस कमेटी ने इस निर्णय के खिलाफ जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार शराब की दुकानों को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ करीब 5000 स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इनमें महराजगंज के कई विद्यालय भी शामिल हैं, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के इस फैसले से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होगा।
कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से अपील की है कि वे स्कूल बंद करने की इस प्रक्रिया पर पुनर्विचार करें। उन्होंने मांग की है कि गरीब बच्चों की शिक्षा और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को उचित निर्देश दिए जाएं।कांग्रेस नेताओं ने पुरे प्रदेश में इसका विरोध किया।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
#news #voiceofnews24 pic.twitter.com/ympXXPptvp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2025























