सिद्धार्थनगर में मोहर्रम व श्रावण मास के मद्देनजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया कस्बा शोहरतगढ़ पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में मोहर्रम व श्रावण मास के मद्देनजर डीएम और एसपी का पैदल गश्त।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आगामी मोहर्रम और श्रावण मास के त्यौहारों के मद्देनजर, सिद्धार्थनगर जनपद में कानून और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन सिद्धार्थनगर ने कमर कस ली है।

आज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त किया। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराना था। इस दौरान, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।प्रशासन की इस पहल से त्यौहारों के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

Voice Of News 24