महराजगंज:अनियंत्रित ऑटो पलटने से चार घायल, दो की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित चियूटहा मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित चियूटहा मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो को जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर किया गया है, जबकि दो का इलाज निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसारबताए चले की दुर्घटना में घायल हुए लोगों में ऑटो चालक शेष मढ़ी (उम्र 27 साल) और उसमें सवार अंजुम आरा (उम्र 40 साल, निवासी बढ़या), प्रियंका (उम्र 28 साल), और उसके साथ की दो बच्चियां (निवासी सेमरहना) शामिल हैं।

ऑटो चालक शेष मढ़ी ने बताया कि वह अपनी ऑटो में चार लोगों को लेकर जूही मनु लॉ कॉलेज के पास से गुजर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक बाइक-ठेले जिस पर कुदाल और खंभे लदे थे ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करते समय बाइक-ठेले पर रखा कुदाल नीचे गिर गया, जिस पर उनके ऑटो का पहिया चढ़ गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार