महराजगंज:पुलिस को बड़ी सफलता गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।ठूठीबारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त विवेकानंद मल्ल को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ठूठीबारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त विवेकानंद मल्ल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई बुधवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसएसबी रोड पुलिया के पास से विवेकानंद मल्ल को गिरफ्तार किया गया।

48 वर्षीय विवेकानंद मल्ल सिसवा बाजार के विवेकानंद नगर का निवासी है। उस पर थाना कोठीभार में मुकदमा संख्या 65/2025 के तहत यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 2 (ख) (1), 2 (ख) (II), और 3 (1) में मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर की गई। इस अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह ने किया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश, कांस्टेबल अनुप यादव और कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कोठीभार के माध्यम से न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *