महराजगंज में सड़क हादसों का कहर जारी बेकाबू ,ट्रेलर घर में घुसा,एक की मौके पर मौत,दो गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद ताज़ा मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सुधारपुर चौराहे से सामने आया है,जहाँ आज बुधवार सुबह क़रीब 11 बजे एक बेकाबू ट्रेलर ने एक रिहायशी मकान में घुसकर भीषण हादसा कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद ताज़ा मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सुधारपुर चौराहे से सामने आया है, जहाँ आज बुधवार सुबह क़रीब 11 बजे एक बेकाबू ट्रेलर BR-28-GB-1948 अनियंत्रित होकर मकान में घुसकर भीषण हादसा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जयकुमार (58) के रूप में हुई है, जो अपने मकान के सामने बाइक और साइकिल की मरम्मत कर रहे थे। उस समय सनोज (42) और पुष्पा (40) नाम के दो लोग भी वहीं खड़े होकर अपनी बाइक का पंचर बनवा रहे थे। तभी समरधीरा की ओर से आ रहा एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सीधे मकान में जा घुसा।दोनों घायलों की पहचान ग्राम पंचायत मानिक तालाब निवासी बताये जा रहे है।

इस भीषण टक्कर से जयकुमार ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया। मौजूद लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की मदद से सनोज और पुष्पा को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँची। पुलिस ने मृतक के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया है। जयकुमार के परिवार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है,जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। सीओ फरेंदा दीप शिखा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

Voice Of News 24