सिद्धार्थनगर: नहर फाटक परअज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलाने से क्षेत्र में फैली सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भड़रिया गांव के पास नहर फाटक पर एक अज्ञात लगभग 50 वर्षीय इस व्यक्ति के शव पड़ा मिला।

सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकले, तो उनकी नजर नहर फाटक पर पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल भवानीगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल शव को नहर से बाहर निकलवाया। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम अब मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में भय और उत्सुकता दोनों का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.