बलरामपुर:स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली ‘आओ स्कूल चलें हम’ और ‘पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया’ जैसे नारों से माहौल गूंज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के गैसड़ी क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहटी में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के गैसड़ी क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहटी में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेश्वर नाथ मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में रैली निकाली।

छात्रों ने हाथों में शिक्षा संबंधी नारे लिखी तख्तियां लीं। ‘आओ स्कूल चलें हम’ और ‘पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया’ जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। बच्चों ने अभिभावकों से नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।

प्रधानाध्यापक मिश्रा ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2025 का आरंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों का मूल अधिकार है। सरकारी योजनाओं के तहत बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, ड्रेस और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

रैली में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस पहल से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है। क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया है। ग्रामीणों ने अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24