महराजगंज: डीपीआरओ की जांच के बाद RRC भवन निर्माण में आई तेजी,अब आनन-फानन में निर्माण कार्य को पूरा करने में जुटे जिम्मेदार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड की ग्राम पंचायत मोजरी में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) भवन का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड की ग्राम पंचायत मोजरी में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) भवन का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा था। यह मामला तब सामने आया जब डीपीआरओ कार्यालय द्वारा जांच की गई। जांच में अनियमितता पाए जाने और बंदी विशुनपुरा में RRC भवन को लेकर की गई कार्यवाही के बाद, जिले के वे सभी ग्राम पंचायतें जहां RRC भवन का निर्माण अधूरा था, अब आनन-फानन में निर्माण कार्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

इस अचानक आई तेजी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अब तक इन RRC भवनों का निर्माण कार्य अधूरा क्यों था? और वे कौन से जिम्मेदार थे जिन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना में ढिलाई बरती?

RRC भवन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, और इनका अधूरा रहना स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के उद्देश्यों को बाधित कर रहा था। डीपीआरओ की कार्रवाई के बाद ही ग्राम प्रधानों और संबंधित अधिकारियों की नींद टूटी है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर निगरानी और जवाबदेही तय की जाती तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होती। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन उन जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है, जिनकी लापरवाही के कारण यह कार्य लंबे समय से लटका हुआ था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.