सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौंदा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति को आनन-फानन में सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर जोगिया कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। घायल व्यक्ति जोगिया उदयपुर का निवासी बताया जा रहा है।

 

Voice Of News 24