सिद्धार्थनगर: मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन का पैदल गश्त, शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद आगामी मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सिद्धार्थनगर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद आगामी मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सिद्धार्थनगर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज नगर पंचायत उसका बाजार में सदर क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल गश्त पुलिस चौकी उसका राजा से शुरू होकर रेलवे क्रॉसिंग, स्टेट बैंक रोड, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड और टेंपो स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरी। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना।

नगर पंचायत उसका बाजार में गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के साथ उसका थाना प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच पड़ताल की और लोगों से शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन का यह कदम त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

 Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.