महराजगंज :अड्डा बाजार पावर हाउस क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, कर्मचारी बहाल करने में जुटे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अड्डा बाजार पावर हाउस क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के अड्डा बाजार पावर हाउस क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, विद्युत कर्मचारी और अधिकारी लगातार आपूर्ति बहाल करने के लिए लगे हुए है

एक्सईएन अजय कुमार सिंह और एसडीओ जेई शशिकांत वर्मा के नेतृत्व में राजेश सिंह, सेराजुद्दीन, कुद्दुस, शरीफुल, अशोक सिंह, नितिन चौबे, मजहर, रमेश चौहान, सत्यम सिंह सहित सभी विद्युत कर्मचारी और अधिकारी सुबह से ही युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। वे जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति चालू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि क्षेत्र की जनता को इस गर्मी से राहत मिल सके।

अभी तक बिजली बहाल न होने के कारणों का स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि कर्मचारियों के अथक प्रयासों से जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

 

Voice Of News 24