बहराइच
बहराइच जनपद से एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां नहर किनारे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बहराइच जनपद से एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां नहर किनारे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे खेल रहे थे। मरने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के गांव सुजानडीह की है। बच्चे खेलते-खेलते नहर किनारे बने एक गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए, जिसमें संभवतः बारिश का पानी भरा हुआ था। तीनों बच्चे अचानक उसी गड्ढे में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
बहराइच जनपद से एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां नहर किनारे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे खेल रहे थे। मरने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल pic.twitter.com/X6mQsgxHjZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2025























