सिद्धार्थनगर: पारिवारिक कलह ने ली बुजुर्ग की जान,पोतों पर दादा की पीट-पीटकर हत्या का आरोप,तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में !

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बनकटा पश्चिम गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बनकटा पश्चिम गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि 65 वर्षीय रामकरन यादव को अपने ही पोतों के हाथों जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि पोतों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अपने दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन पोतों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दो को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस ने देर शाम तीसरे आरोपी भी दबोचा गया

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक रामकरन यादव के सात बेटे हैं और सभी अलग-अलग रहते हैं। परिवार के बीच लंबे समय से घरेलू मसलों को लेकर विवाद चलता आ रहा था। सोमवार रात करीब 8 बजे रामकरन यादव के छोटे बेटे वीरेंद्र कुमार यादव का अपने बड़े भाई शिव कुमार के बेटों आकाश, विकास और दुर्गेश से किसी बात पर झगड़ा हो गया।

वीरेंद्र कुमार यादव के बयान के मुताबिक, तीनों पोतों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। जब उनके पिता रामकरन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके सिर पर वार कर दिया। रामकरन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस की कार्रवाई

घायल रामकरन को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रात करीब 1:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार तड़के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

गिरफ्तारियां और जांच जारी

सीओ इटवा शुभेंदु सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपी मृतक के पोते हैं। पुलिस ने आकाश और विकास को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीसरे आरोपी दुर्गेश की भी गिरफ्तारी हो गयी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला आपसी रंजिश और लंबे समय से चले आ रहे घरेलू तनाव का परिणाम है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.