सिद्धार्थनगर: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ में तैनात सिपाही आशुतोष सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस महकमे में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब ऑपरेशन त्रिनेत्र/कवच में तैनात आरक्षी आशुतोष सिंह की एक सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस महकमे में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब ऑपरेशन त्रिनेत्र/कवच में तैनात आरक्षी आशुतोष सिंह की एक सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। आशुतोष मूल रूप से कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुट्टी गांव के निवासी थे।

यह घटना 30 जून की जब आशुतोष सिंह बांसी सर्किल क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के भौतिक सत्यापन के लिए गए थे। वापसी के दौरान, जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के सूपाराजा के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल आशुतोष सिंह को जल्द जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गए। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान आरक्षी आशुतोष सिंह ने दम तोड़ दिया।

सिद्धार्थनगर पुलिस ने अपने कर्तव्यनिष्ठ साथी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि वे इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। आशुतोष सिंह की शहादत को पुलिस विभाग हमेशा याद रखेगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.