सिद्धार्थनगर:पुलिस, कृषि विभाग और SSB की संयुक्त कार्रवाई में 14 बोरी अवैध खाद बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार,पुलिस को लगी एक बड़ी सफलता हाथ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार बीती रात, 28 जून 2025 को, थाना शोहरतगढ़ पुलिस, जिला कृषि अधिकारी सिद्धार्थनगर और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने कोटिया बाजार में शिवम कसौधन पुत्र दीपक कसौधन के मकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान, टीम ने अवैध रूप से रखी गई कुल 14 बोरी उर्वरक खाद बरामद की।

चौकी प्रभारी कोटिया और पुलिस टीम के साथ-साथ कृषि विभाग व SSB के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस संयुक्त अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बरामद की गई खाद के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई अवैध रूप से खाद के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.