सिद्धार्थनगर : जिम्मेदारों की उदासीनता से ग्राम पंचायत बसहिया चौपाल कार्यक्रम में नही पहुंचें ग्रामीण

सिद्धार्थनगर

बढ़नी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी चौपाल कार्यक्रम जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण धरातल पर धराशाई होता नजर आ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत बसहिया में शुक्रवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान करने हेतु पंचायत सहायक राम विलास राय की अध्यक्षता में होना था जहां दोपहर के समय कार्यक्रम स्थल पर एडीओ पंचायत रामविलास राय,ग्राम प्रधान रेखा निषाद, पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव आदि कुछ गिने चुने लोग ही चौपाल कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं आशा, आंगनबाड़ी, कोटेदार, सफाई कर्मी, केयरटेकर, आदि लोग भी कार्यक्रम से नदारद रहे। गांव की जनता भी कार्यक्रम में आने से कतराती रही। जिसके कारण चौपाल कार्यक्रम सही ढंग से सम्पन्न नहीं हो सका और कार्यक्रम को ऐसे ही आधा अधूरा छोड़कर मोजूदा लोग झोला उठाकर चल दिये।
बताया जा रहा है कि जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण चौपाल कार्यक्रम अब कागजों में सिमट कर रह गई है। जो कोरम पूरा कर टाइम पास किया जा रहा है। मौके पर ना तो गांव के जिम्मेदार कर्मचारी उपस्थित होते हैं और ना ही ब्लाक स्तर के जिम्मेदार अधिकारी रुचि ले रहे हैं, शायद इसी कारण गांव की जनता भी अब अपनी समस्या लेकर चौपाल कार्यक्रम में जाना नही चाहती है। जबकि सरकार की मंशा थी कि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर गांव स्तर पर ही ग्रामीणों की समस्या को सुनकर उसका समाधान किया जाना था। जिसकी सूची जिला स्तर से उच्चाधिकारियों द्वारा बनाकर पहले से ही जारी की जाती है। जो अब सरकार की मंशा पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पान्डे का कहना है कि इस तरह की लापरवाही चिंतनीय है। मामले को गंभीरता से लिया जायेगा। ताकि दोबारा इस तरह से कोई मामला सामने ना आये।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जिम्मेदार लोगों से जानकारी प्राप्त कर दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी।

 

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.