महराजगंज : नशा मुक्ति अभियान को लेकर पुरन्दरपुर पुलिस की अनोखी पहल,QR कोड़ स्कैन कराकर लोगों को दिलाई गई शपथ

महराजगंज

महराजगंज के थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा ‘नशा मुक्ति भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

देश में प्रत्येक वर्ष कई लाख लोगों की मौत सिर्फ नशे के कारण हो जाती है। मौत के इन आंकड़ों पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं बनाई और चलाई जाती है।
इसी प्रकार भारत सरकार द्वारा ‘नशा मुक्ति भारत’ अभियान चलाया जा रहा है और प्रशासन को इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने और लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में महराजगंज जनपद के थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा ‘नशा मुक्ति भारत’ अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और एक QR कोड़ को स्कैन कराकर लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इतना ही नहीं पुलिस द्वारा आस-पास के इलाकों में भ्रमण किया गया और युवाओं, महिलाओं तथा बच्चों को नशें से होने वाले गंभीर बिमारियों तथा नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

 

 

Voice Of News 24