महराजगंज : चंदन नदी घाट पर बाढ़ जैसी आपदा से बचाव हेतु किया गया माॅक ड्रिल

महराजगंज

बाढ़ से बचाव को लेकर महराजगंज के ठूठीबारी में चंदन नदी घाट पर एसडीआरएफ की मॉक ड्रिल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील अंतर्गत ठूठीबारी स्थित चंदन नदी घाट पर गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का नेतृत्व तहसीलदार अमित सिंह व क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने किया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक एसडीआरएफ टीम ने बाढ़ के दौरान डूबते लोगों को बचाने, सीपीआर देने, सर्पदंश और बिजली गिरने जैसी आपात स्थितियों से निपटने की जानकारी दी। एक दृश्य के माध्यम से नदी में डूबते लोगों को सुरक्षित बचाकर उपचार दिलाने का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान एसआई सूरज सिंह ने बताया कि डूबे व्यक्ति को 5 से 7 मिनट में बाहर निकालना जरूरी होता है। टीम ने प्राथमिक उपचार की तकनीकें भी सिखाईं। इस दौरान स्वास्थ्य, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एनसीसी, स्काउट गाइड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। सभी ने इसे जागरूकता बढ़ाने वाला व उपयोगी बताया।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक आपदा मनोज श्रीवास्तव, लेखपाल देवेंद्र पटेल, भारतेंदु मिश्रा, अनिल सिंध, अवधेश सिंह, फायर बिग्रेड के सुरेश प्रसाद, अशोक पांडेय, मुकेश गौतम, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रणजीत सिंह, जेई आदित्य कुमार, पीडब्ल्यूडी के संत राम और गंगाराम शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आपदा मित्र टीम के सदस्य देवेंद्र यादव, सोनू, प्रमोद, विजय, एनसीसी कैडेट सत्यरूपा दुबे, खुशबू शर्मा, सृष्टि तिवारी, सिवानी चौधरी और स्काउट गाइड की रागिनी पाठक, सूची दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग मॉक ड्रिल कार्यक्रम के साक्षी बनें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.