ठूठीबारी : भीषण सड़क हादसा ,बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में आज दोपहर करीब 12:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में आज दोपहर करीब 12:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार अनिल यादव (उम्र करीब 22 साल), पुत्र रामवृक्ष यादव, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल यादव ठूठीबारी से अपने घर पजरफोरवां लौट रहे थे। इसी दौरान नौतनवा की तरफ से एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ठूठीबारी की ओर आ रहा था। दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे के बाद घायल अनिल यादव को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी निचलौल के लिए रवाना कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.