महराजगंज : नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

महराजगंज

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को एक युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है और पुलिस ने पीड़ित के आरोप के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर एक युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है।
लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ग्राम सभा माधवनगर तुर्कहिया निवासिनी शबनम पत्नी महबूब ने पुलिस को दी तहरीर के माध्यम से बाताई कि 22 जून 2025 को मेरी लड़की समीरून (14) पुत्री महबुब, निचलौल में स्थित मदरसा अरबिया अजीजीया मजहरूल उलूम में पढ़ने के वास्ते जा रही थी कि रास्ते में से ग्राम बेलहिया बांसपार कोतवाली महराजगंज साहिल निवासी साहिल पुत्र गुफरान ने मेरी लड़की समीरून को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी उसके होने की जानकारी नहीं मिली। समीरून की मां ने बताया कि हम सभी लोग डरे-सहमे हैं, कि कहीं मेरी लड़की के साथ कोई अप्रिय घटना न घटित हो जाए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ओझा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.