महराजगंज : ठूठीबारी में बाढ़ बचाव की तैयारी के लिए मार्क ड्रिल स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज के ठूठीबारी तटवर्तीय क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव हेतु एसडीएम ने मार्क ड्रिल स्थल का आज निरीक्षण किया है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज गुरुवार को आयोजित बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी है। जिसको लेकर एसडीएम निचलौल नन्द प्रकाश मौर्य ने तहसीलदार अमित कुमार सिंह के साथ मॉक ड्रिल स्थल,चंदन नदी घाट का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राजस्वकर्मियों सहित सिंचाई विभाग के लोगो से विस्तार पूर्वक बिंदुवार चर्चा करते हुए बचाव की स्थिति से निपटने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने ठूठीबारी के शांतिनगर में बने रैन बसेरा पहुंचे, जहां गंदगी का अंबार देख जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बरसात के मद्देनज़र घोला नदी पर बने बांध का निरीक्षण किया, जहां बंधे पर रैन कट व रैट होल की स्थिति देख संतोष व्यक्त किया। इस दौरान हल्का लेखपाल देवेंद्र पटेल, भारतेंदु मिश्रा, पंचायत मित्र विनय कुमार पांडेय सहित एसडीआरएफ की टीम उपस्थित रही। प्रशासन के तरफ से पूरा प्रयास है कि मॉक ड्रिल के जरिए बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने में सहयोगी रणनीति को परखा जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.