सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का फरार आरोपी को 24 घंटे में गिरफ़्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले की जोगिया उदयपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी सुनील उर्फ भेली को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
इस कार्रवाई आरोपी के गिरफ्तारी हेतु गठित टीम ने सफलता पूर्वक किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील उर्फ भेली के रूप में हुई है, जो खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवनवा का रहने वाला है। उसे गोनहा-ककरही मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ जोगिया उदयपुर थाने में मुकदमा संख्या 112/2025, धारा 109(1), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी सुनील उर्फ भेली को पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।























