सिद्धार्थनगर पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से गल्ला व्यापारियों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी हो गया फरार, तलाश जारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में गल्ला व्यापारियों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं तथा एक फरार हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

जनपद सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र में गल्ला व्यापार से लौट रहे दो व्यापारियों पर 23 जून की रात चाकू से जानलेवा हमला हुआ। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जोगिया उदयपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो वांछित अभियुक्तों को भवारी गांव से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी अनुराग तिवारी और राजेश यादव 23 जून की रात लगभग 10 बजे संतकबीर नगर के गोईठहा से गल्ले का व्यापार करके अपनी पिकअप से लौट रहे थे। हाटा खास गांव के पास जैसे ही वे पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोका। सड़क खराब होने के कारण चालक राजेश यादव तुरंत पिकअप साइड में नहीं कर सका, जिस पर हमलावर भड़क गए। इसके बाद, भुजराई गांव के पास घोड़हवा चौराहे पर पिकअप को रोककर तीनों हमलावरों ने दोनों व्यापारियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद जब स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनकी पिटाई भी की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेन्द्र पुत्र हरिश्चंद्र (निवासी केवटलिया, थाना उसका बाजार; हाल पता बेलवनवा, थाना खेसरहा) और जवाहिर पुत्र जसई राम (निवासी बेलवनवा, थाना खेसरहा) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, तीसरा आरोपी सुनील पुत्र संजय (निवासी बेलवनवा, थाना खेसरहा) मौका पाकर फरार हो गया। जिसकी तालाश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही जोगिया उदयपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यापारियों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी जोगिया उदयपुर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर किया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को भी चोटें आई थीं, जिन्हें पुलिस इलाज के लिए सीएचसी ले गई, और वहाँ से उन्हें भी जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.