महराजगंज : जिलाधिकारी ने पोषण समिति का किया बैठक, लापरवाही को लेकर दिए कड़े निर्देश

महराजगंज

पोषण समिति की बैठक में आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का सख्त रुख, बोले लापरवाही पर कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


आज मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ई-केवाईसी और एफआरएस (फेस रिकग्निशन सिस्टम) प्रक्रिया में देरी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी 1 जुलाई 2025 से केवल उन्हीं लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरित किया जाएगा, जिनकी ई-केवाईसी और एफआरएस प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रक्रिया की देरी से कोई लाभार्थी योजनाओं से वंचित हुआ, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पहले बच्चे की दूसरी किस्त के लंबित आवेदनों पर भी नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए।

इसके अलावा बैठक में पोषण ट्रैकर, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि हर परियोजना से तीन दिनों के भीतर गंभीर कुपोषित बच्चों की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विकास अधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.