ठूठीबारी :सशस्त्र सीमा बल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, ग्रामीण हुए जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में एसएसबी 22वीं बटालियन के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में एसएसबी 22वीं बटालियन के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर आज सशस्त्र सीमा बल (22वीं वाहिनी, ठूठीबारी समवाय) तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (गोरखपुर ज़ोन) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ठूठीबारी में पूर्वाह्न 11:30 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीण समुदाय, विशेष रूप से युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, कानूनिक परिणामों तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नशे के विरुद्ध संघर्ष करने एवं एक स्वस्थ समाज की दिशा में कार्य करने का संकल्प भी लिया।और सभी को ई शपथ दिलाया गया जिंदगी को हा और नशे को ना ।

कार्यक्रम में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर SSB की भूमिका, जिम्मेदारियों और उनकी सतर्कता को विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही SSB डॉग स्क्वॉड द्वारा नशीले पदार्थों की खोज, नियमित तलाशी एवं जांच में उनकी उपयोगिता को एक सजीव डेमो के माध्यम से दर्शाया गया, जिसे नारकोटिक्स अधिकारियों द्वारा सराहा गया।

प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (गोरखपुर ज़ोन) से एम. एन. खान (सहायक निदेशक),  राहुल कुमार पांडे (अधीक्षक), और  महेश प्रसाद (निरीक्षक) उपस्थित रहे। वहीं, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से  प्रिया यादव (सहायक कमांडेंट, GD), निरीक्षक विशाल कुमार, और उप निरीक्षक युवराज सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस तरह के संयुक्त प्रयासों से सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे की रोकथाम और जन जागरूकता बढ़ाने में मदद मिल रही है।इस जागरूकता कार्यक्रम में ठूठीबारी क्षेत्र से लगभग 40 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें महिलाएं, पुरुष तथा युवा सम्मिलित थे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.