महराजगंज
बरसात की पहली फुहार ने ही परिषदीय विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बरसात की पहली फुहार ने ही परिषदीय विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है। जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर विकासखंड की ग्राम सभा गौहरपुर में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौहरपुर और प्राथमिक विद्यालय गौहरपुर का परिसर बारिश के पानी से पूरी तरह लबालब हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे नौनिहालों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह स्थिति तब है जब सरकार ‘कायाकल्प’ योजना के तहत विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए रुपये खर्च करने का दावा करती है। गौहरपुर प्राथमिक विद्यालय के ग्राउंड में भरे पानी ने ‘कायाकल्प योजना’ के तहत किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय के हालात जस के तस बने हुए हैं।
लाखों के खर्च के बाद भी ‘जीरो’ नतीजा
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि ‘कायाकल्प योजना’ के नाम पर रुपये का बजट खर्च किया गया, लेकिन जल निकासी जैसी मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो सका। पहली ही बारिश में विद्यालय परिसर का तालाब में तब्दील हो जाना, गांव से लेकर ब्लॉक स्तर तक के अधिकारियों के दावों और कार्यप्रणाली की हकीकत बयां कर रहा है। बच्चों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर जिम्मेदारों की लापरवाही अब खुलकर सामने आ गई है।
महराजगंज:फरेंदा की SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का स्थानांतरण,लखीमपुर खीरी भेजी गईhttps://t.co/g3UhNdkKMf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 23, 2025























