महराजगंज:फरेंदा की SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का स्थानांतरण,लखीमपुर खीरी भेजी गई

महराजगंज

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में तैनात 127 उपजिलाधिकारियों (SDM) का स्थानांतरण कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में तैनात 127 उपजिलाधिकारियों (SDM) का स्थानांतरण कर दिया है। शासन स्तर से जारी आदेशों के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक चुस्ती लाने और सुशासन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस व्यापक तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं। महराजगंज जिले के फरेंदा में तैनात रहीं SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी को अब लखीमपुर खीरी में नई तैनाती दी गई है। वहीं, महराजगंज जिले से जुड़े एक और अधिकारी मुकेश कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) स्थानांतरित किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.