महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला की मौत, मायके वालों का ससुरालियों पर साजिशन हत्या का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला की मौत ने आस-पास के इलाकों में सनसनी फैला दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जोगियाबारी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता महिला की मौत ने हड़कंप मचा दिया है।
मौत के कारण का दो पहलू सामने आने पर यह मामला पुलिस को असमंजस में डाल दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के मुताबिक,भोथहां गांव निवासिनी किरन (23) की शादी करीब 2 वर्ष पहले फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी निवासी अजय पुत्र प्रेम से हुई थी।
बीती रात किरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब मौत के कारणों को सामने लाने की बात आई तो ससुराल वाले आत्महत्या बता रहें हैं। वहीं जब मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे तो वह साज़िशन हत्या की बात कहते हुए ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाएं है।
मृतका के मायके वालों का कहना है कि सास और पति द्वारा किरन को पहले से ही काफी प्रताड़ित किया जाता था और रविवार को साजिश रच कर किरन की हत्या कर दी गई।

सूचना पर तत्काल पहुंची फरेंदा थाने की पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या के उपर ढका संदिग्ध का पर्दाफाश होगा और गुनहगारों का स्पष्ट चेहरा सामने आयेगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.