महराजगंज : ग्राम चौपाल लगाकर जिलाधिकारी ने वनटांगिया ग्रामवासियों का जाना हाल, समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए निर्देश

महराजगंज

आज रविवार को वनटांगिया ग्राम खुर्रमपुर पहुंचे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, चौपाल लगाकर सुने आम लोगों की समस्याएं, निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज रविवार को महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा वनटांगिया ग्राम खुर्रमपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने दोपहर में वनटांगिया ग्राम खुर्रमपुर पहुंचे। जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर में चौपाल करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और एसओसी, एसडीओ वन विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर के निर्माण की गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर समिति गठित कर जांच का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना के 05 स्थानीय लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का वितरण किया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लेखपाल, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा आदि का नाम लेकर ग्रामीणों से गांव में उनकी उपस्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनके नियमित रूप से गांव में आने की बात स्वीकार की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जानने के साथ उनसे सरकार की योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आप लोग मा. मुख्यमंत्री जी के प्रिय लोगों में शामिल हैं। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि आप लोगों की हर एक समस्या का समाधान हो। इसीलिए आज मैं खुद जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ उपस्थित हुआ हूं। यदि कोई समस्या है तो निःसंकोच होकर बताएं। जिलाधिकारी ने कहा कि वनटांगिया गांवों को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त करने के काम पीछे भी हुए हैं और आगे भी अभियान चलाकर वनटांगिया गांवों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया और सभी लोगों से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का अनुरोध किया। कहा कि सभी लोग कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं और उसकी सेवा करें। इससे पूर्व जिला विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया।

बैठक में सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ श्री बी.एन. कन्नौजिया, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी विपिन श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.