मेरठ में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बसपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

मेरठ

मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बसपा नेता इमरान इलाही (46) को गोली मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बसपा नेता इमरान इलाही (46) को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से इमरान इलाही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनका एक गुर्दा बाहर आ गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

घटना शनिवार रात मे करीब 9:30 बजे की है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे। परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल इमरान इलाही को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में देर रात ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने उनके गुर्दे में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया। हालांकि, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले कि इमरान इलाही मेरठ में बसपा के पदाधिकारी हैं और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वे चुनावी रंजिश सहित सभी संभावित एंगलों से मामले की जांच कर रहे हैं।

यह घटना शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ने और घटना के पीछे के कारणों का खुलासा करने का दावा कर रही है।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.