मेरठ : हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा,20 हजार अर्थदंड

मेरठ

मेरठ में युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सज़ा के साथ ही कोर्ट ने कासिम पर 20 हज़ार अर्थदंड भी लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जिले के लोहियानगर अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी में दो साल पहले पत्थर से कुचला शाकिर नाम के युवक का शव मिला था। मोबाइल के विवाद में दोस्त ने हत्या की कहानी रची थी।

इस मामले में पुलिस के कोर्ट में प्रभावी पैरवी से हत्याकांड के दोषी कासिम को उम्रकैद की सजा के साथ ही 20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।एडीजे-12 कोर्ट द्वारा उक्त सजा सुनाई सुनाई गई है।

 

 

 

Voice Of News 24