महराजगंज
महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के घर से 70 बोरी अवैध चीनी बरामद हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द में कस्टम टीम ने बड़ी छापेमारी की है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक नौतनवा कस्टम विभाग और लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर शाम लक्ष्मीपुर खुर्द के पश्चिम टोला में छापेमारी कर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ताजुद्दीन अली के घर से 70 बोरी अवैध चीनी बरामद की। बरामद चीनी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या गोदाम पंजीकरण नहीं मिला, जिसके कारण पूरी चीनी को कस्टम टीम ने अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
कस्टम इंस्पेक्टर विवेक सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। विभाग को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में चीनी का भंडारण कर तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर रविवार को टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इंस्पेक्टर सितेश यादव, सुबोध चौधरी, चौकी इंचार्ज नवनीत नागर, दीवान उदयभान यादव, भीम गौड़, कवि, दीपक और धर्मेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे।
इस छापेमारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के घर से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध चीनी बरामद होना हैरान करने वाला है। फिलहाल कस्टम विभाग ने चीनी को जब्त कर आगे की विधिक प्रक्रिया में तेजी ला दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
#सिद्धार्थनगर #news #latestnews #खबरें #breakingnews #voice #breaking #todaynew #todaynew pic.twitter.com/pWi1mIML75
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2025





















