महराजगंज: पुलिसकर्मियों के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी,वर्दी में रील्स और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध

महराजगंज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने जवानों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने जवानों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को इन नए नियमों की विस्तार से जानकारी दी।

नई पॉलिसी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान या वर्दी में रहते हुए वीडियो, सेल्फी या रील्स बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिसकर्मी किसी भी गोपनीय दस्तावेज या अभियुक्तों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा नहीं कर सकते। यदि कोई पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारियों या विभाग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में अशोभनीय गतिविधियां करने के मामले सामने आ रहे थे, जिससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंच रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मी अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट्स से जनसेवा और मानवीय कार्यों से जुड़ी जानकारी साझा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं और विभाग का आधिकारिक रुख नहीं है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से जिम्मेदार नागरिक की तरह सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बनी रहेगी और सार्वजनिक विश्वास मजबूत होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.