सिद्धार्थनगर: चलती Swift कार में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,बाल-बाल बचे सवार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के इटवा मेन चौराहे पर आज शुक्रवार देर शाम एक चलती कार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के इटवा मेन चौराहे पर आज शुक्रवार देर शाम एक चलती कार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को धू-धू कर जलते देखा जा सकता है।

 

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और इटवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद और फायर ब्रिगेड के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कोई तकनीकी खराबी हो सकती है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.