मऊ में दबंगो के अंदर खत्म हुआ पुलिसिया खौफ, युवक को दबंग ने मारी गोली, पुरानी रंजिश का उभर रहा कारण

मऊ

जनपद मऊ में दबंग के दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां दबंग ने युवक पर गोली चला दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना में आज शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। इस खौफनाक घटना को करहां मुख्य मार्ग स्थित नोनियापुर मोड़ पर दबंग ने अंजाम दिया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित की पहचान नोनियापुर निवासी अखिलेश कुमार (20) के रूप में हुई है। अखिलेश घर जा रहे थे, तभी सुरहुरपुर गांव का प्रियांशु उर्फ बाहुबली ने उन्हें रोक लिया। आरोपी ने गाली-गलौज की और अखिलेश पर गोली चला दी। गोली कमर में लगने से अखिलेश वहीं सड़क पर गिर पड़े। आरोपी मौके से फरार हो गया।।

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अखिलेश को तत्काल मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गई है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस, घटनाक्रम को अंजाम देने वाले को उनकी भाषा में सबक सिखा पायेगी,या फिर मामला फाइलों में ही दम तोड़ देगा?

 

 

 

Voice Of News 24