महराजगंज: खेलते-खेलते शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरकर एक 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर स्थित रामप्रसादपुर गांव में आज शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर स्थित रामप्रसादपुर गांव में आज शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरकर एक 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की जयहिंद की बेटी खुशी (5) सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अनजाने में शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गहरे और पानी से भरे गड्ढे तक पहुँच गई। कुछ देर बाद जब बच्ची परिजनों को नज़र नहीं आई, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, बच्ची अचेत अवस्था में उसी गड्ढे में मिली।

तत्काल बच्ची को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना से रामप्रसादपुर गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है और परिजन सदमे में हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.