महराजगंज: पत्नी को जलाने का आरोपी को पुलिस ने फरेंदा बाईपास से दबोचा

महराजगंज

महराजगंज जनपद से बड़ी खबर पुलिस ने पत्नी को जलाने के आरोप में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद से बड़ी खबर पुलिस ने पत्नी को जलाने के आरोप में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गनेशपुर निवासी गोविंद चौहान (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के मार्गदर्शन में फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने इस महत्वपूर्ण सफलता को हासिल किया।

पुलिस टीम नेआज शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे उत्तरी बाईपास फरेंदा से आरोपी गोविंद चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी पर भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 124(1), 85 और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अख्तर आलम, हेड कांस्टेबल इंद्रप्रकाश सिंह और कांस्टेबल अश्विनी यादव शामिल थे। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *