बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के आपदा मित्र संगठन के सदस्यों ने आज शुक्रवार को डीएम को अपनी सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के आपदा मित्र संगठन के सदस्यों ने आज शुक्रवार को डीएम को अपनी सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। उनकी प्रमुख मांगों में ₹1100 प्रतिदिन कुशल श्रमिक भत्ता और राज्य कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है।
आर्थिक तंगी और बकाया भुगतान में देरी से नाराजगी
संगठन ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में काम करने के बावजूद उन्हें न तो नियमित मानदेय मिलता है और न ही कर्मचारी जैसी सुविधाएं। आपदा मित्रों ने अब तक के कार्यों के बकाया भुगतान में देरी पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि इस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। मानसून सत्र को देखते हुए, उन्होंने ड्रेस और सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
स्वास्थ्य और सुरक्षा बीमा की मांग
आपदा मित्रों ने सभी सदस्यों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने की मांग रखी, साथ ही उनकी बीमा राशि को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख करने की भी मांग की। उन्होंने बलरामपुर में स्थायी कार्यालय की स्थापना की मांग भी अपने ज्ञापन में शामिल की है।
आपदा मित्रों का कहना है कि इन सुविधाओं के मिलने से वे आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों को और बेहतर तरीके से कर सकेंगे, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के बरडाड़ ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन की सरकारी मुहिम दम तोड़ती नजर आ रही है।@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj pic.twitter.com/6u2ZnTEs7m
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2025





















