महराजगंज:धानी ब्लॉक के बरडाड़ गांव में स्वच्छ भारत मिशन की सरकारी मुहिम दम तोड़ती नजर आ रही ,बदहाल सफाई व्यवस्था ग्रामीण परेशान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के बरडाड़ ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन की सरकारी मुहिम दम तोड़ती नजर आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के बरडाड़ ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन की सरकारी मुहिम दम तोड़ती नजर आ रही है। सरकार स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है लेकिन गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है, जिससे ग्रामीण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। नालियां गंदगी और मिट्टी से अटी पड़ी हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में तैनात सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। स्थानीय प्रधान से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया। आरोप है कि अधिकारियों और ग्राम प्रधानों की अनदेखी के चलते अधिकांश सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई करने पहुंचते ही नहीं हैं।

नालियों का बुरा हाल, बरसात में बढ़ी दिक्कतें

बरडाड़ गांव में सफाई न होने के कारण नालियां पूरी तरह से गंदगी और मिट्टी से पट गई हैं। इन नालियों में घास और कचरे का ढेर जमा हो गया है, जिससे पानी की निकासी रुक गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है, क्योंकि नालियों का पानी सड़कों पर फैलने लगता है, जिससे आवागमन में भी भारी परेशानी होती है।

प्रधान के कार्यकाल पर सवाल

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि वर्तमान प्रधान ने अपने पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ एक या दो बार ही नालियों की सफाई करवाई थी। उसके बाद से आज तक किसी ने गांव की सफाई व्यवस्था की सुध नहीं ली है। गांव में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देने और गांव में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.