बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता गोवंश तस्करी मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार, कुल तीन आरोपी जेल भेजे गए

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के महाराजगंज तराई पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक बड़े मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 


बलरामपुर जनपद के महाराजगंज तराई पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक बड़े मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार होने वालों की कुल संख्या तीन हो गई है। पुलिस ने इससे पहले एक पिकअप वाहन से चार मवेशी बरामद किए थे।

जानकारी के अनुसार बताते चले की 17 जून को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज तराई पुलिस ने जंगलीडीह मोड़ के पास एक पिकअप वाहन को रोककर चार मवेशियों को मुक्त कराया था। हालांकि, उस समय वाहन में सवार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे थे। पुलिस ने जांच के उपरांत तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन की मालिक सितारा खातून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच जारी रखी और 19 जून को दो और आरोपियों, मंशाराम और श्रवण कुमार यादव उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम बेला के निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सितारा खातून के पति अलाउद्दीन, उनके भतीजे शमशाद, और एक अन्य साथी अब्दुल रहीम के साथ मिलकर इन गोवंश को बिहार में वध के लिए भेजने की योजना बनाई गई थी।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गांव से आवारा गोवंश को इकट्ठा कर पिकअप वाहन में लादा था। गिरफ्तार किए गए मंशाराम का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले भी गोवध निवारण अधिनियम तथा मारपीट के मामले दर्ज हैं। वहीं, श्रवण कुमार पर आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला विचाराधीन है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने बरामद किए गए सभी मवेशियों को स्थानीय गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में यह पूरी कार्रवाई की गई। इस सफल अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेन्द्र कुमार, और थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय सहित पूरी पुलिस टीम शामिल थी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.