यूपी में फ्री राशन वितरण पर बड़ा अपडेट, 20 जून से मिल सकेगा जुलाई का राशन, पढ़ें पूरी खबर

ब्यूरो रिपोर्ट

यूपी में जुलाई महीने का फ्री राशन वितरण 20 जून से शुरू. होगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई माह के फ्री राशन वितरण की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिन कार्डधारकों ने जून का राशन पहले ही ले लिया है, वे अब 20 जून से जुलाई का राशन भी प्राप्त कर सकेंगे। यह वितरण अभियान 10 जुलाई तक चलेगा।

इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो मुफ्त राशन मिलेगा, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल है। इसके अलावा 3 माह की 3 किलो चीनी भी 18 रुपये प्रति किलो की दर से वितरित की जाएगी।

अगर किसी लाभार्थी को वितरण के दौरान कोई समस्या आती है तो वह टोल फ्री नंबर:18001800150 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकता है।

सरकार ने सभी डीलरों को पारदर्शिता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.