बलरामपुर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियां शुरू, योग पखवाड़ा रैली का आयोजन

बलरामपुर

आज बुधवार को बलरामपुर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ की अध्यक्षता में एक योग पखवाड़ा रैली का किया गया आयोजन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

बलरामपुर जनपद 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियां बलरामपुर में शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ की अध्यक्षता में एक योग पखवाड़ा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य और सहभागिता

यह रैली क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय से शुरू होकर बलरामपुर नगर और भगवतीगंज नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

डॉ. दिग्विजय नाथ ने इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से शरीर की नाड़ियों का शोधन होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से 21 जून को बलरामपुर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम पर जोर

शौर्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर.एन. सिंह ने रैली के उद्देश्य पर बात करते हुए बताया कि गर्मियों में अक्सर शरीर में आलस्य बढ़ जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में गर्मी और बारिश के बीच योग शिविरों का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ है।

कार्यक्रम में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सहित निर्मल कुमार पांडे, बब्बल पांडेय और विभिन्न विभागों के कर्मचारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। रैली का समापन डॉ. दिग्विजय नाथ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह रैली आगामी योग दिवस के लिए जागरूकता बढ़ाने और लोगों को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.