महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मची चीख-पुकार

महराजगंज

जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात कारणों से मौत का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा इन्द्रदत निवासी की अज्ञात कारणों से मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक आज बुधवार को उक्त गांव निवासी युवक गोपी पुत्र अमेरिका जब घर पर अचेत अवस्था में मिले तो परिजन भौंचक्के रह गए और उन्होंने आनान -फानन में गोपी को अस्पताल पहुचाया।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने गोपी को मृतक घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी अनुसार जब परिजनों द्वारा मृतक गोपी के शव को अन्तिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। जिससे मौत के कारणों की सच्चाई सामने आ सके।

इस संबंध में कोल्हुई थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि, अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.