मेरठ : दबंग ने युवक की बुरी तरह की पिटाई, रोता बिलखता रहा युवक, दबंग को नहीं आई दया, विडीयो हो गया वायरल

मेरठ

मेरठ जिले से एक दर्दनाक विडीयो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दबंग, युवक को बेरहमी से पीटते नज़र आ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

एक युवक की बेरहमी से पिटाई का विडीयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल विडीयो मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभातनगर काॅलोनी का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार वायरल विडीयो में युवक को बेरहमी से पीटने वाले दबंग युवक का नाम अमित बताया जा रहा है। जो कभी उस युवक को मुर्गा बनाकर पीट रहा तो कभी कान पकड़कर माफी मंगवाते दिख रहा है।

 

 

इतना ही नहीं वह दबंग तमंचे से युवक को गोली मारने की धमकी भी दे रहा था।
उस मासूम युवक की दबंग ने इतनी पिटाई की उसकी हालत गंभीर हो गई और दर्द से कराहने लगा।

अब सवाल यह है कि उस दबंग ने इतनी बुरी तरह से उस युवक की पिटाई क्यों किया? यदि उस युवक ने कोई गुनाह ही किया होगा तो पुलिस प्रशासन से उस गुनाह की शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराया? यदि उसने कोई गुनाह नहीं किया और इतनी बुरी तरह से पिटा, तो फिर पुलिसिया कार्यवाही पर भी प्रश्नचिन्ह लग जायेगा।
एक मासूम युवक को इतनी बेरहमी से पीटने के लिए उस दबंग की हिम्मत कैसे हुई? क्या पुलिसिया कार्रवाई का खौफ उसके अंदर नहीं था?
फिलहाल अब पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाकर सच्चाई को सामने लायेगी तब स्पष्ट होगा कि आखिर पिटाई का जड़ क्या है?

 

 

 

Voice Of news 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.