महराजगंज में मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार,बदलती दुनिया की तस्वीर में रिश्तों की झलकियां पड़ रही फीकी

महराजगंज

महराजगंज जिले में रिश्ते शर्मसार तथा समाज को गन्दा करने वाला मामला सामने आया है। जहां मामा ने भांजी से दुष्कर्म सलाखों के पिछे खड़ा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग भांजी के साथ दो सप्ताह तक कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़िता के पिता, कृष्ण चंद पटेल, निवासी पड़री बुजुर्ग, नगरपालिका वार्ड नंबर 7, कोतवाली थाना महराजगंज क्षेत्र, ने 9 जून को चौक थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले उनके साले ने उन्हें फोन कर कहा कि उनकी पत्नी रिश्तेदारी में गई हैं और घर पर खाना बनाने वाला कोई नहीं है, इसलिए वे अपनी बेटी को उनके घर भेज दें। पीड़िता के पिता ने भरोसा कर अपनी बेटी को मामा के घर भेज दिया।

पीड़िता का आरोप है कि मामा के घर वह खाना बनाने के साथ-साथ अन्य घरेलू कामकाज करती थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद मामा की नीयत खराब हो गई और उसने नाबालिग भांजी के साथ जबरदस्ती दो सप्ताह तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया गया।

कुछ दिन बाद जब पीड़िता अपने घर लौटी, तो उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने चौक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद चौक पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि कई दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त उपेंद्र पटेल को करौता स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 140/25, धारा 64(2F), 352 बीएनएस और 5N/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

अब सवाल यह है कि बदलती दुनिया की तस्वीर में रिश्तों की गरिमा को ठेस पहुंचने से कैसे बचाया जाए?

 

Voice Of News 24