महराजगंज : फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने पिता स्वर्गीय इंद्रासन चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उनके विचारों को याद करते हुए हो गए भावुक

महराजगंज

महराजगंज जिले के विधानसभा फरेंदा विधायक विरेंद्र चौधरी आज अपने पिता के पुण्यतिथि पर उनके विचारों को याद करते हुए भावुक हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने आज बुधवार को अपने स्वर्गीय पिता इंद्रासन चौधरी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए जीवन मूल्यों और संस्कारों को याद किया।

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उनके पिता एक आदर्शवादी और समाजसेवी व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा सत्य, सेवा और सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा दी। “उनका जीवन मेरे लिए एक दीपस्तंभ की तरह है, जो हर कठिन घड़ी में मार्गदर्शन करता है,” इन शब्दों को कहते हुए वह भावुक हो गए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक के परिजनों, समर्थकों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सभी ने स्वर्गीय इंद्रासन चौधरी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान एक संक्षिप्त स्मृति सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय इंद्रासन चौधरी जी के संघर्षमय जीवन और समाजसेवा में दिए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रासन चौधरी जी जैसे व्यक्तित्व विरले होते हैं, जिनकी स्मृति और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, सपा के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा, प्रणय गौतम, अमरनाथ यादव नौशाद आलम अशफाक अली गणेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.