बुलंदशहर :तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई 5 लोग जिंदा जले ,एक महिला गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर

आज बुधवार सुबह-सुबह बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।‌ पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

आज बुधवार सुबह-सुबह बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 9:30 बजे तब हुई, जब बदायूं से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई।

सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि कार सवार लोग बदायूं के सहसवान से एक शादी समारोह से लौटकर दिल्ली के मालवीय नगर जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण कार नियंत्रण खो बैठी और पुलिया से जा टकराई।

 

 

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद कार आग के गोले में तब्दील हो गई। लोगों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे सफल नहीं हो पाए। कार के अंदर बैठे पांच लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच जारी, मृतकों की पहचान बाकी

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस उनके परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24