मेरठ: ऐतिहासिक नौचंदी मेले में ट्रांसजेंडर कलाकार को मंच से उतारा, आयोजकों ने कलाकार से मांगी माफी

मेरठ

मेरठ जनपद के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में एक मामला सामने आई, जहाँ एक ट्रांसजेंडर कलाकार को मंच से उतार दिया गया।‌ पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में एक मामला सामने आई, जहाँ एक ट्रांसजेंडर कलाकार को मंच से उतार दिया गया, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख मेला आयोजक तुरंत हरकत में आए और उन्होंने स्थिति को संभाला।

 

 

जानकारी के अनुसार, नौचंदी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रांसजेंडर कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे कि उन्हें अचानक मंच से उतरने को कह दिया गया। इस पर कलाकार और वहाँ मौजूद कुछ दर्शकों ने आपत्ति जताई, जिससे माहौल गरमा गया।

हालाँकि, आयोजकों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को बिगड़ने से रोका। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया और ट्रांसजेंडर कलाकार से माफी मांगी। अपनी गलती स्वीकार करते हुए आयोजकों ने कलाकार को न केवल वापस मंच पर आमंत्रित किया, बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया। इस पहल से मामला शांत हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम सुचारु रूप से आगे बढ़ सका।

 

 

 

 

Voice Of News 24